आदर्श नगर पंचायत कोरांव में फागिंग नहीं होने से बढ़ रही बिमारिया

बब्बन बागी
कोरांव नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने के वावजूद आज भी विकास से अछूता है। जहां सड़को पर जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते मलेरिया व टाइफाइड की संख्या में दिनों दिन बढ़त जारी है। नगर वासियों की मानी जाए तो वारिस के बाद से अब तक फागिंग नहीं कराएं जानें के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे बिमारियों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहीं नहीं नगर पंचायत में आरो लगा हुआ है जों टेन्डर के तहत दिया गया है, नगर पंचायत के बगल में प्राथमिक विद्यालय है, जहां बच्चे पानी पीने के तरस रहे हैं।कारण वहां नियुक्त ठेकेदार द्वारा बच्चों को भगा दिया जाता है, जिससे बच्चों को स्वच्छ जल पीने को नहीं मिल पा रहा है। वहीं अभिभावकों की मानी जाए तो पानी  सभी को दिया जाना चाहिए चूंकि पेयजल की आपूर्ति करना नगर पंचायत का मुख्य कार्य है, उसमें भी पैसे की वसूली व नैनिहालो को पानी से वंचित करना घोर निंदनीय है। इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी से बात करने का प्रयास किया तो फोन स्विच ऑफ मिला।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें