
परेशान अन्नदाता ऊंची दर पर डी ए पी खरीदने को विवश
कोरांव ब्लॉक मे ग्यारह सहकारी समितियो और क्रियाशील तेरह एफडीसी सेन्टरो के माध्यम से किसानो को रासायनिक उर्वरको के उचित दाम पर मिलता रहा, लेकिन इस समय समितियो सहित किसी एफडीसी सेन्टर पर डीएपी उपलब्ध नही है। कपुरी समिति के सचिव आशाराम गौतम ने बताया कि जिले से लगभग एक हफ्ते बाद डीएपी की रैक लगने की बात बताई गई है। हालांकि इस समय लगभग सभी ग्यारह समितियो मे एनपीके और कुछ मे एनपीके और यूरिया दोनो उपलब्ध है। देर से धान कटने के कारण लापर मे अभी डीएपी और यूरिया की जरूरत आ चुकी है किन्तु नवम्बर प्रारंभ होने वाला है फिर भी समितियों पर ताला लटक रहा है। इस सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया किन्तु उनका नम्बर नहीं लगा। समाचार के माध्यम से उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा कर उम्मीद की जा रही है,कि अन्नदाताओं की समस्याओं का संज्ञान लें।
वहीं उपजिलाधिकारी संदीप कुमार तिवारी ने किसानों से अपील किया कि वह फार्मर रजिस्ट्री समय से करवा लें जिससे खाद व सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
