दरवेशपुर की सड़क दलदल में तब्दील, वन गमन मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता आज भी अधूरा

कौशांबी जिले के भरवारी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाला वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर दरवेशपुर क्षेत्र की सड़के लंबे समय से बदहाली की मार झेल रही है। बारिश के बाद सड़के कीचड़ और गड्ढे में तब्दील हो गई है,
जिससे लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
यह मार्ग वन गमन मार्ग से संपर्क जोड़ता है जो धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है इसके बावजूद आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते से सैकड़ो लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। गांव के बच्चे इसी मार्ग से स्कूल आते जाते हैं जबकि चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन चालकों को फिसलन भरे रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से काम नहीं होता। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों विशेष कर पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष अब तक सड़क का निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें