
कौशांबी। थाना सराय अकिल क्षेत्र की एक महिला ने दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि स्थानीय माफिया ने साजिश के तहत उसके पति को बलात्कार के झूठे मामले में जेल भिजवा दिया है।
पीड़िता ने कहा कि यदि उसका पति दोषी है तो निष्पक्ष जांच के बाद उसे सजा मिले, लेकिन यदि वह निर्दोष है तो उसे न्याय दिया जाए तथा झूठा केस दर्ज कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। महिला का दावा है कि कुछ लोग क्षेत्र में एक महिला के साथ मिलकर झूठे मामले में फंसाने और वसूली का काम करते हैं, और उसी गैंग द्वारा उसके पति को फंसाया गया है।
पीड़ित महिला ने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
