
कौशांबी संदेश राहुल यादव
मंझनपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव की 22 वर्षीय पल्लवी का विवाह करीब छह महीने पहले करारी के नेता नगर में शीतल कुमार से हुआ था। सोमवार की दोपहर पल्लवी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। ससुराली आननफानन निजी वाहन की मदद से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उपचार आरंभ होते ही उसके दम निकल गए। इसके बाद ससुराल वाले शव लेकर घर चले गए। सूचना के बाद पहुंची करारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि मायके वालों की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
