
मिशन शक्ति सुरक्षा का भरोसा, सशक्तिकरण का नया विश्वास
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत सोमवार को मंझनपुर थाना क्षेत्र के
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रांगण में सैकड़ों छात्राओं के चेहरों पर आत्मविश्वास झलक रहा था जब मंच से क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने सुरक्षा, सम्मान और
आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा दे रहे थे। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम मंझनपुर एवं थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में 100 से अधिक छात्राओं को न केवल महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 112, 181, 1098 — की जानकारी दी गई, बल्कि साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से सतर्कता जैसे विषयों पर बेहद सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रशिक्षण दिया गया।
सीओ शिवांक सिंह ने कहा कि हर बालिका खुद में शक्ति है, बस उस शक्ति को आपको पहचानने की जरूरत है, डरें नहीं,जागरूकता ही आपकी असली सुरक्षा कवच है। छात्राओं ने सवाल पूछे, अधिकारी ने मुस्कुराकर हर सवाल का जवाब दिया। विद्यालय प्रशासन ने कौशाम्बी पुलिस के इस अभियान को सशक्त समाज की नींव रखने वाला प्रयास बताते हुए आभार व्यक्त किया।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार केदिशा-निर्देशन में चल रहा यह अभियान अब केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है
जहां कौशाम्बी की बेटियां अब डर नहीं, बल्कि दम के साथ आगे बढ़ना सीख रही हैं।
