
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10 नंबर गेट चौकी मूरतगंज इलाके में सुबह तड़के ही शराब बिक्री होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सुबह 6:00 बजे से ही अवैध रूप से शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जबकि कानूनन निर्धारित समय से पहले यह पूरी तरह प्रतिबंधित है। ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में खुलेआम शराब की बिक्री से वातावरण बिगड़ रहा है और आए दिन शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
