
मजदूर के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं और हंगामा खड़ा कर रहे हैं
कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ में मकान निर्माण में लगा एक मजदूर सरिया सीधी करते वक्त हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया है जिससे मजदूर तीन मंजिल ऊपर मकान से नीचे गिर गया और जहां विद्युत करंट से वह झुलस गया वहीं नीचे गिरने से उसको गंभीर चोट लग गई है आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है मजदूर के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं और हंगामा खड़ा कर रहे हैं जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी विकास कुमार पुत्र स्व. प्रेमलाल साहू टेढ़ीमोड में अपना मकान निर्माण करवा करे है जिसको बनाने के लिए उन्होंने गांव के ही मोनू प्रजापति को मजदूरी का ठेका दे रखा है। सोमवार को मकान के तीसरी मंजिल में स्लैप डालने के लिए सरिया बांधने का काम हो रहा था। सरिया का जाल बिछाते वक्त मजदूर राजीव कुमार पुत्र घसीटे निवासी बालकमऊ थाना कोखराज से सरिया मकान के आगे से गुजरी हाईटेंशन तार में छू गई जिससे उसमें करेंट आ गई। करेंट लगने से काम कर रहा मजदूर राजीव कुमार तीसरी मंजिल में नीचे गिर गया विद्युत करंट से वह झुलस गया और चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में मौजूद लोगों ने उसे गुलामीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी जैसे ही घर परिवार को लगी है मौके पर तमाम लोग पहुंच गए हैं और हंगामा खड़ा कर रहे हैं जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है
