कोखराज पुलिस ने कावड़ियों को वितरित किया खाद्य सामग्री

श्रावण मास में सेवा भाव की मिसाल बनी कोखराज पुलिस

कोखराज, कौशांबी।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में कोखराज थाना पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए कावड़ियों को खाद्य सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य का नेतृत्व थानाध्यक्ष चन्द्र भूषण मौर्य ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक अंकित यादव सहित अन्य पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

कोखराज क्षेत्र से होकर गुजर रहे सैकड़ों कावड़ियों को पुलिस टीम ने रोककर फल, बिस्किट, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री सौंपी। यह कदम न केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का हिस्सा है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाता है।

थानाध्यक्ष चन्द्र भूषण मौर्य ने कहा कि, “कांवड़ यात्रा श्रद्धा और भक्ति का पर्व है, ऐसे में यात्रियों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, समाज सेवा में भी हमेशा आगे रहती है।”

स्थानीय लोगों ने भी कोखराज पुलिस के इस मानवीय पहल की प्रशंसा की और कांवड़ियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें