
कोखराज,कौशांबी* थाना कोखराज क्षेत्र के शहजाद पुर के गांव में शनिवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता शोभा विश्वकर्मा पत्नी रमाशंकर विश्वकर्मा ने तहसील प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 20 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे भूमि विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, विपक्षी पक्ष के करीब 8 से 10 लोगों ने उनके घर पर चढ़ाई कर उनके पति रामशंकर विश्वकर्मा और पुत्र विवेक कुमार को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। हमले में पति रामशंकर विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुत्र विवेक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
शोभा देवी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पीड़िता ने कोखराज थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पुलिस6 मामले की जांच में जुट गई है और पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
