
कौशाम्बी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं विक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना संदीपनघाट पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत लगभग 14 हजार रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार को थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त चंदू पुत्र राम अवतार निवासी पट्टी परवेजाबाद थाना संदीपनघाट को रजनीश के ट्यबूवेल के पास पुलिया वहद ग्राम जलीलपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक किलाग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
