थाना करारी पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सामन, रूपये व अवैध तमंचा बरामद

जनपद कौशांबी: जिले में दिनांक 23.06.2025 को आवेदिका महजबीन पत्नी मोहम्मद यासीन निवासी नेता नगर कस्बा व थाना करारी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि उनके घर में व दिनांक 10.07.2025 को आवेदक अरमान हुसैन पुत्र कर्रार हुसैन निवासी ग्राम पूरा गुलामनूर थाना करारी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर चोरी की गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना करारी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । चोरी की घटनाओं के रोकथाम, अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा टीमें गठित कर निर्देश दिये गये थेन। घटनाओं के अनावरण के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिस/चेकिंग की जा रही थी कि आज दिनांक 13.07.2025 को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर उपरोक्त चोरी की घटनाओं से सम्बिधित प्रकाश में आये 03 वांछित अभियुक्तों 1. सोनू पासी पुत्र गिरीश 2. जितेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र निवासीगण इंदिरा नगर थाना करारी जनपद कौशाम्बी 3. अनिल पासी पुत्र बच्चा लाल पासी निवासी कृष्ण नगर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गुलामीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का सामान खरीदने वाले अभियुक्त शारदा प्रसाद पुत्र घनश्याम निवासी सोनारन टोला कस्बा व थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से उपरोक्त दोनों चोरी से सम्बन्धित रूपये व सामान तथा अभियुक्त सोनू पासी व अनिल पासी के कब्जे से 01-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगों नें अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने शौक व खर्चो को पूरा करने के लिये दिनांक 9/10.07.2025 की रात्रि में लगभग 10.00 से 11.00 बजे पूरा गुलामनूर में कर्रार हुसैन के घर में चोरी की थी यह रूपये व जेवरात उसी चोरी के है तथा कुछ जेवरात हम लोगों ने शारदा प्रसाद पुत्र घनश्याम निवासी सोनारन का टोला कस्बा व थाना करारी को बेच दिये थे, जिसका पैसा आपस में बाट लिये थे व कुछ खर्च हो गये है तथा कुछ जेवरात हमारे 02 भागे हुये अन्य साथियों के पास है । और गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा यह भी दिनांक 22/23.06.2025 की रात्रि नेता नगर कस्बा करारी के महजबीन के घर में व बताया गया कि कुछ दिन पहले हम लोगों ने नेता नगर कस्बा करारी में स्थित महजबीन के घर में घुसकर चोरी की थी और चोरी के सामान को आपस में बाटकर अंजान लोगों को बेंच दिया है ।
नोट- पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25,000/- रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत दिया

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें