कीचड़ युक्त रास्ते से गर्भवती महिला को चारपाई पर लादकर एक किलोमीटर ले जाना पड़ा

12 घंटा बाद आदिवासी महिला ने बच्ची को दिया जन्म , चार घंटे बाद ही बच्ची की हुई मौत


कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव

तहसील कोराव के ग्राम पंचायत चपरो में रविवार को एक गर्भवती आदिवासी महिला को कीचड़ युक्त सड़क से चारपाई पर लादकर परिजन एक किलोमीटर पक्की सड़क तक ले गए वहा से निजी साधन द्वारा उसे कोरांव के एक अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उसे छोड़ दिए महिला ने सोमवार को भोर में नवजात बच्ची को जन्म दिया कुछ देर बाद ही बच्ची कि मौत हो गई बच्ची के मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और ग्राम प्रधान के प्रति आक्रोश व्याप्त है महिला का नाम खुशबू पत्नी राजू आदिवासी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है साथ में शाश्वत मिश्रा पुत्र सुजीत मिश्रा उम्र 16 वर्ष जिसका पैर टूटा है आए दिन परिजन उसे भी चारपाई पर लादकर कीचड़ युक्त रास्ते से हॉस्पिटल ले जाते हैं ग्रामीणों में मुख्य रूप से अनूप आदिवासी, राज पति आदिवासी, विजय शंकर आदिवासी, धर्मेंद्र मिश्रा, लालचंद्र मिश्रा, रोहिणी प्रसाद मिश्रा, धर्म जीत आदिवासी, अंतिमा आदिवासी, फोटो देवी, बसंती देवी आदि ने सूबे के मुखिया और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क को पक्की बनाए जाने की मांग की है

सड़क को पक्की बनाए जाने के लिए प्रस्ताव में डाल दिया गया है बरसात के बाद बनवा दिया जाएगा
सुरेश तिवारी
ग्राम प्रधान चपरो

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें