पावर हाउस के बगल में लाखों का जुआ, बाहरी खिलाड़ी भी शामिल
— सूत्रों से बड़ा खुलासा

कोखराज, कौशांबी।
जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत राला पावर हाउस के बगल में स्थित बजाहा गांव में अवैध जुए का गोरखधंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस गांव में दिन के समय छोटे स्तर पर जुए का आयोजन होता है, जबकि रात के अंधेरे में यह खेल लाखों में पहुंच जाता है।

विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि रात के समय यहां पर ₹50 लाख तक का जुआ खेला जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से भी जुआरी बुलाए जा रहे हैं। जुए की यह अवैध मंडी न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन चुकी है, बल्कि ग्रामीणों में भी भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि काफी समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों और प्रशासन की नजर अभी तक इस पर नहीं पड़ी या फिर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि इस अवैध धंधे के पीछे स्थानीय स्तर पर कुछ प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है। क्या इस अवैध जुए की मंडली पर शिकंजा कसा जाएगा या यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें