
कौशांबी संदेश राकेश पटेल
कोखराज, कौशांबी। जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा और राला मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खुद थाना प्रभारी (एसओ) चंद्र भूषण मौर्य अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत की और क्षेत्रीय हालात की जानकारी ली।
एसओ कोखराज ने नमाजियों से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। यदि किसी प्रकार की समस्या, अफवाह या कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत सीयूजी नंबर या उनके व्यक्तिगत नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है।
राला, चाकवन सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई, जिसमें नमाजियों ने देश की सलामती, भाईचारे और शांति के लिए दुआ मांगी। नमाज के दौरान पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना देखी गई।
जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी स्थानीय पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन की सतर्कता और आम जनता के सहयोग से जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
