पश्चिम शरीरा पुलिस ने की पैदल गश्त,कराया सुरक्षा का एहसास

कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद  

कौशाम्बी। पुलिस कप्तान राजेश कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस एक्टिव मोड में नज़र आ रहीं हैं। जिला की सुरक्षा व शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिदिन पैदल गश्त कर अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रहीं हैं। इसी सिलसिले में बुधवार की शाम थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा त्रिलोकी नाथ पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुख्य मार्गं, चौराहा, बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान आम-जनमानस व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ करतें हुए आने-जाने वालें वाहनों को चेक किया। तथा भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ हैं, परेशानी होने पर तत्काल सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। पैदल गश्त से आम लोगों में सुरक्षा का एहसास तो हुआ ही, साथ ही पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के कारण अपराध नियंत्रण में भी मदद मिल रही है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें