मिशन शक्ति फेज-5: बहू-बेटियों को किया गया जागरूक

कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद

कौशाम्बी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चियों एवं महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए/चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बहू-बेटियों को उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया गया। कहा गया कि कहीं कोई दिक्कत हो तो पुलिस को जानकारी दें। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। डरने की जरूरत नहीं है। शिकायत करने पर नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उनके अधिकारों के बारे में भी बताया गया। सभी को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।


*साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक*

साइबर अपराधों को रोकने व साइबर क्राइम के प्रति महिलाओं को सजग करने के लिए पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया। इसके तहत महिलाओं को साइबर अपराध की जानकारी देकर उनको बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने बताया कि किसी अन्जान व्यक्ति को अपना ओटीपी शेयर न करें और साइबर फ़ॉड की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें