
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कौशाम्बी। महाकुम्भ के पर्व पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे श्रद्धालुजनों को निःशुल्क महाकुंभ जाने और वापस आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शामिल होकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन कराया व उनका हाल चाल जाना। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे श्रद्धालु सेवा शिविर के माध्यम से निशुल्क भोजन कराया जा रहा है, जनपद के मुख्य मार्गों में शिविर लगा कर प्रयागराज से आने व जाने वालों श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें गुरुवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्था को देखा ,साथ ही श्रृद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन भी कराया ।
नगर पंचायत अजुहा में चेयरमैन शान्ति कुशवाह,चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, सिराथू में चेयरमैन भोला यादव, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, महेवा में मंझनपुर के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव, मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,और भरवारी में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, साथ ही जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
