नर सेवा ही नारायण सेवा है-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे श्रद्धालुजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शामिल होकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन कराया व उनका हाल चाल जाना

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। मैनी अमावस्या पर प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे श्रद्धालु सेवा शिविर के माध्यम से निशुल्क भोजन कराया जा रहा है जनपद के मुख्य मार्गों में कैंप लगा कर प्रयागराज से आने व जाने वालों श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था की गई है जिसमें आज जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्था को देखा साथ ही श्रृद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन भी कराया जैसे नगर पंचायत अजुहा में चेयरमैन शान्ति कुशवाह,चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, सिराथू में चेयरमैन भोला यादव, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, महेवा में मंझनपुर के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव, मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,और भरवारी में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, साथ ही जिला पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्षगण, मण्डल महामंत्रीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें