महाकुम्भ:पुलिस कप्तान ने किया डाइवर्जन पॉइंट का निरीक्षण,दिए दिशा-निर्देश

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस-प्रशासन बेहद सक्रिय दिख रहा है। महाकुम्भ मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। गुरुवार को पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा फोर्स के साथ थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत डाइवर्जन पॉइंट का निरीक्षण किया गया। एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को चेक कर सम्बन्धित को सुचारु यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें