
बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत लगातार बढ़ती भीड़ को डायवर्जन कर सुगम व सुरक्षित करते रहे अधिकारी
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
कौशाम्बी/ बसंत पंचमी के त्योहार को देखते हुए भीड़ नियंत्रित करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए कोखराज क्षेत्र के टोल प्लाजा पर डायवर्जन के ब्यवस्था की जिम्मेदारी सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा को दी गयी है बसंत पंचमी के पर्व पर यातायात व्यवस्था की निरंतर समीक्षा करते रहने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें सौपी हैं। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा एक तेज तर्रार अधिकारी हैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर बसंत पंचमी पर वापसी और जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को जानकारी दे कर सही रूटों पर भेज रहे है साथ में अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के भाषाओं की जानकारी रखने वाले सिपाहियों को भी डायवर्जन हेतु भी लगाया गया है जो मुख्य मार्गो पर लगातार उनकी भाषाओं को समझ कर उनकी समस्याओं का निदान कर आवागमन ब्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है इस मौक़े समस्त पुलिस स्टाप के साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ श्रद्धालुओं को जानकारी दे कर सही रूटों पर सीओ भेजते रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
