
पुलिस कप्तान ने संविधान की प्रस्तावना की दिलाई शपथ
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह एवं सेरीमोनियल परेड का आयोजन किया गया। समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि डीएम व पुलिस कप्तान ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद परेड द्वारा हर्ष फायरिंग की कार्यवाही की गई। हर्ष फायरिंग के उपरांत भव्य परेड टोलीवार मंच के सामने से होकर गुजरी। परेड को देखकर आमन्त्रित अतिथिगण एवं जनता के द्वारा तालियां बजाकर जवानों उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस कप्तान ने पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। परेड का नेतृत्व शिवांक सिंह सीओ मंझनपुर द्वारा कमाण्डर प्रथम के रुप में किया गया, इसी प्रकार निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे व महिला उप निरीक्षक सुश्री यशवन्ती कुमारी द्वारा क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय कमाण्डर की भूमिका का निर्वहन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम द्वारा परेड को संबोधित करते हुए उद्बोधन किया गया तथा भव्य परेड की सराहना करते हुए विगत दिनों जिला पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर भी प्रकाश डाला। पुलिस कप्तान द्वारा मुख्य अतिथि डीएम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार प्रकट किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि डीएम एवं पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस अधि0/कर्म0 गणों को डीजीपी द्वारा प्रदत्त सेवा अभिलेखों के आधार पर एवं शौर्य के आधार पर “प्रशंसा चिन्ह” तथा सेवा अभिलेख के आधार पर “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। तत्पश्चात जिला के विभिन्न विद्यालयों से आये हुए छात्र-छात्राओं के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित कर भव्य परेड का समापन किया गया। समारोह में सीजेएम दीपक कुमार जायसवाल, अपर जिला जज श्रीमती पूर्णिमा प्रान्जल, अपर जिला जज अशोक श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रफुल्ल कमल, मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गौड, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण, जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष भरवारी श्रीमती कविता पासी, राकेश केशरवानी, प्रेम चौधरी सहित व्यापारी नेतागण एवं सम्मानित पत्रकारगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
