
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। 76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चौकी सिराथू प्रभारी मनोज तोमर द्वारा चौकी परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान सलामी दी। तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर, उन्होंने समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही इस उपलक्ष्य में प्रभारी मनोज तोमर ने सिराथू क्षेत्र के जानकीपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों को बैग एवं मिठाई वितरित कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी दिन राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन होता है, जिसमें तीनों सेनाओं के जवान और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां भारत की विविधता और एकता का प्रदर्शन करती हैं।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
