
हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रही बस सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बॉर्डर के पास टकराई
अझुवा कौशाम्बी// हिमाचल प्रदेश से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस सैनी कोतवाली के कनवार बॉर्डर के पास हाइड्रा क्रेन से टकरा गई है जिससे बस में चीख पुकार मच गई हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला है मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है बस के सीट को हटाकर वा अन्य तरीके से कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला गया है इस हादसे में 2 दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए हैं जिसमे कई लोगों की हालत गंभीर है बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के सलोन जिला अर्की से श्रद्धालुओं को लेकर बस महाकुंभ प्रयागराज जा रही थी जो दुर्घटना का शिकार हो गई है हादसे की जानकारी मिलते ही 7 एंबुलेंस मौके पर पहुंची है और घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू व अन्य प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया है और गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है मौके पर कोहराम मचा हुआ है सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी बृजेश श्रीवास्तव एसडीएम सिराथू सर्किल अफसर सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा सहित तमाम अधिकारी और पुलिस फोर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में पहुँच कर समुचित इलाज की व्यवस्था कराने में लगी है
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
