बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल

कौशाम्बी संदेश मोहन लाल गौतम

कौशाम्बी। सिराथू तहसील के अन्दावा के पास एक युवक को चक्कर आने से गिर पड़ा उसको गंभीर चोट लगी है जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती निवासी गोपीचंद सरोज 33

साल पुत्र मेवालाल शुक्रवार की सुबह अपने घर से बाइक से अपनी ससुराल कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर गांव सीताराम सरोज के घर जा रहा था। जैसे ही वह सुबह लगभग नौ बजे कोखराज के अंदावा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा की बाइक चलाते हुए अचानक चक्कर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक गिरने से चालक घायल हो गया। आसपास रहे लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिवार वालो के सूचना दे दिया गया है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें