अस्पताल के बाहर खेल रहे बच्चे पर ड्राइवर ने चढ़ाया ट्रैक्टर, हुआ घायल

अस्पताल के बाहर खेल रहे बच्चे पर ड्राइवर ने चढ़ाया ट्रैक्टर, हुआ घायल

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के चमरुपुर गांव पास पी. एम. अस्पताल के बाहर 20 अक्टूबर रविवार की शाम करीब 5: बजे एक बच्चा अस्पताल के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान जा रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। बच्चा ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया

। आनन-फानन में परिजनों उसे उपचार के लिए प्रयागराज हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा कमाँड हॉस्पिटल मध्य कमान के लिए रेफर कर दिया गया। जहां घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई तहरीर में घायल बच्चे की मां प्रमोदिनी देवी ने बताया कि सर्सिंग अधिकारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोखराज चमरुपुर में कार्यरत हूं। 20 अक्टूबर को समय शाम 4.45 मेरा बच्चा पी. एम. अस्पताल के बाहर साइकिल चला रहा था, उसी समय मोतीलाल उर्फ बुल्लेबाज पुत्र स्वर्गीय बचईलाल बेहद ही लापरवाही पूर्ण तरीके से टैक्टर चलाता हुआ निकला और टैक्टर की चालाक सीट पर (2) छोटे-छोटे बच्चो को लेकर बैठा था। इसी दौरान लापरवाही पूर्ण बच्चो को गोद मे लेकर ट्रैक्टर चलाने के के कारण मेरे बच्चे मनउमराव के उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे मेरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका वीडियो नगर पालिका अध्यक्ष जी के आफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में मौजूद हैं, हमने ट्रैक्टर का नंबर देखने की कोशिश किया तो ट्रैक्टर पर आगे और पीछे कही पर नंबर नहीं लिखे था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें