प्राकृतिक खेती व फसलों की उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी हासिल करेंगें किसान

अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी मैं शामिल होंगे जिले के कई किसान

कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी

कौशाम्बी। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत 64 कृषकों का दल 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय “अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी”

में शामिल होने वाले किसने की बस को जिला कृषि अधिकारी डॉ सन्तराम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दल दो दिवसों तक विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में शामिल होकर फसल सुरक्षा तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसलों की उन्नतशील प्रजातियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के साथ पशु पालन, मत्स्य पालन एवं दुग्ध उत्पादन की नवीन जानकारी प्राप्त करेंगे तथा जनपद वापस आने पर अपने ग्राम एवं आस-पास के अन्य कृषकों में भी नयी तकनीकी का प्रचार-प्रसार करेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें