सराय अक़िल में रामलीला और दुर्गा पूजा स्थल का डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया निरीक्षण
कौशांबी संदेश पारस अग्रहरि पत्रकार
कौशाम्बी -: सराय अक़िल कस्बे में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला और दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारियों का शनिवार की सुबह जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गहन निरीक्षण किया।


उनके साथ एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़, सराय अक़िल थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चावल मंडी स्थित रामलीला मंचन स्थल और दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन सराय अक़िल की धरोहर है और इसके सफल एवं सुरक्षित संपादन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियों पर जोर दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और हर सुविधा का ध्यान रखा जाए। इस वर्ष रामलीला और दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और आस-पास के गांवों से श्रद्धालु शामिल होंगे।
