डेंगू के शक में पहुंची तुर्तिपुर स्वास्थ टीम

डेंगू के शक में पहुंची तुर्तिपुर स्वास्थ टीम

25 मरीजों का भेजा गया जांच सेम्पल दो दिन बाद आएगी रिपोर्ट

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। करारी क्षेत्र तुर्तिपुर गांव में रहस्यमय तरीके से लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को बुखार आरहा था। जिसको लेकर ग्राम प्रधान इरशाद अहमद ने स्वास्थ विभाग को जानकारी, मौके

पर स्वास्थ वुभाग ने शुक्रवार को टीम गठित कर गांव पहुंचे और जांच की तो टाइफाइड जैसा मामला निकल कर सामने आया लेकिन कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं पाई गई जिसमे डेंगू पाज़टिव हो मामले में जब डॉक्टर टीम से बात की गई तो प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद का कहना था डेंगू जैसी कोई बीमारी नहीं पाई गई, 75 मरीज़ आए थे जिन्हे मामली फीवर था दवा दे दी गई है वहीं 25 लोगों की जांच भेजी गई है दो दिन बाद जांच आने के बाद ही साफ हो पाएगा , अफवाह में ध्यान ना दे यदि कोई भी समस्या है तो नज़दीकी चिकित्सालय में आकर जाँच कराए और दवा प्राप्त करें। मरीज अनीस, रामहित, जुल्लुर्र रहमान, साबिया, सादेका समेत लगभग दो दर्जन लोगों की जांच हुई मामली बुखार की दवा दे दी गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग की टीम में मौजूद रहे डॉक्टर इरशाद अहमद एम ओ, महेन्द्र सिंह एल टी,सय्यद जाफर रज़ा एल ए,कविता सी एच ओ, सुचिता ऐनम।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें