करारी पुलिस ने किया पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा का भरोसा
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन

में शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक थाना करारी विनीत सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बा करारी सहित मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया, गश्त के दौरान उन्होंने आमजनमानस व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ करते हुए आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।
