पीएम विश्वकर्मा योजना कार्यक्रम का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में किया गया सजीव प्रसारण
पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थि मेंयों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का राज्यमंत्री ने किया अवलोकन
कौशाम्बी संदेश ब्यूरो प्रमुख
कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्धा (महाराष्ट्र) में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक वर्ष की प्रगति राष्ट्र को समर्पित लाइव प्रसारण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,

सिराथू में किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिराथू में आयोजित लाइव प्रसारण के माध्यम से वहां पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना । इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग राकेश सचान, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर, मण्डल अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव मौजूद रहे।
