कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 की परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में परीक्षा केन्द्रों-नेशनल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गॉधी कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कड़ा व एसएबी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चेक करते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

