कौशाम्बी संवादाता
*कौशाम्बी-//नेवादा ब्लॉक के घूरी गांव में गंदगी और दूषित पानी से पनपी महामारी ने गांववासियों के जीवन को संकट में डाल दिया, लेकिन डॉक्टरों की निष्ठा और चिकित्सा कुशलता ने हालात को समय रहते हुए संभाल लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल के डॉक्टरों ने बेमिसाल सेवा का परिचय देते हुए 15 मरीजों को स्वस्थ किया और उन्हें छुट्टी दी।
इस स्वास्थ्य अभियान का नेतृत्व अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने किया, जिनके साथ डॉ. राम लोलारख, डॉ. सुभाष सिंह गौड़, डॉ. वैभव आनंद, राजेंद्र यादव, शुभम जायसवाल, अजय सिंह, और स्टाफ नर्स उर्मिला सिंह ने मिलकर अस्पताल में राहत का काम किया। इन चिकित्सकों की अथक मेहनत और सेवा भावना से उर्मिला पत्नी शिव शरण, निशा पुत्री अशोक, सरिता पत्नी जय सिंह, अनिशा पुत्री अशोक, शकुंतला पत्नी पार्थक, सतरंजन पुत्र राकेश कुमार, बचन लाल पुत्र वीरे, मोनिका पुत्री मान सिंह, करुणा पुत्री सुनील, कलावती पत्नी मैकू, अनामिका पुत्री मान सिंह, मान सिंह पुत्र राजाराम और पूजा सहित 15 मरीजों को सफलता पूर्वक ठीक कर घर भेजा गया।
रविवार की दोपहर में, चायल सीओ मनोज रघुवंशी और सराय अकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया, जिससे गांव में महामारी से निपटने के प्रयासों को और गति मिली है।डॉक्टरों की इस अद्वितीय सेवा और प्रशासन की तत्परता ने घूरी गांव में एक नई उम्मीद जगाई है

