आईजी ने डीएम-एसपी के साथ किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

कड़ी सुरक्षा के बीच कौशाम्बी में दूसरे दिन भी सम्पन्न हुई पुलिस-भर्ती परीक्षा

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश पुलिस में
आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 की परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। शनिवार को परीक्षा के दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच‌ कौशाम्बी के 11 केन्द्रों पर दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई। यह परीक्षा पांच दिनों में पूरी होगी।

परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज प्रेम कुमार गौतम ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ‌ परीक्षा केन्द्रों एवं कंट्रोल रूम का प्रथम एवं द्वितीय पाली में सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को चेक करते हुए ड्यूटी में लगे अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें