कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। ‘थाना समाधान दिवस’ के अवसर पर उपजिलाधिकारी सिराथू महेंद्र कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सिराथू विश्वकर्मा अवधेश ने शनिवार को थाना कोखराज में आए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना।

इस दौरान थाना कोखराज में प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही एसडीएम व सीओ ने जांच करते हुए त्वरित निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों के विधिक निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
समाधान दिवस में जनपद के सभी थानों पर आए 22 मामले 8 का निस्तारण
थाना/समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन जनपद के समस्त थानों पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा जनशिकायतों को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को अवगत कराया गया। जनपद में कुल 22 (15 भूमि विवाद व 07 अन्य विवाद पुलिस) प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 08 (04 भूमि विवाद व 04 अन्य विवाद पुलिस) का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।

