*कौशांबी संदेश पत्रकार अमित कुशवाहा*
एसपी मौर्य कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। राधा कृष्ण बनकर बच्चों ने सभी लोगों का मन मोहा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीला का मंचन किया गया
। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार मौर्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उनके द्वारा दिए गए उपदेशों व उनके जीवन से बहुत कुछ सीख लेने की जरूरत है ।

विद्यालय की डायरेक्टर संध्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। इस मौके पर मैनेजमेंट इंचार्ज दीपक सिंह, प्रधानाचार्या कविता वर्मा, प्रमोद कुमार मौर्य,मनोज कुमार मौर्य, मनोरमा सागर, अमिता यादव, श्याम बाबू , दिव्या मिश्रा, सचिन कुमार, दिव्या पांडे,जान्हवी, दीपाली केशरवानी, सदफ, शैली केशरवानी, राखी, गौसिया, बबलू यादव, सुनील सिंह,बड़ेलाल व बड़कू, अभिभावक गण आदि उपस्थित रहे।


