कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, पटेल चौराहा, सराय अक़िल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 23, 24, 25, 30, और 31 अगस्त को परीक्षाएं होंगी। सराय अकील इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने परीक्षा में शामिल होने वाले दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अनूठी पहल की है। बेनी राम कटरा चौराहा, फ़क़ीराबाद चौराहा और पटेल चौराहा पर “मेय आई हेल्प यू” बैनर लगाए गए हैं। इन बैनर्स पर परीक्षा केंद्र का नाम और दूरी स्पष्ट रूप से दर्शाई गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र खोजने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का यह प्रयास सराय अकील में प्रशासनिक तत्परता और सेवा भावना का प्रमाण है। परीक्षा के सुचारू संचालन और छात्रों की सहायता हेतु यह कदम एक आदर्श उदाहरण पेश करता है।

