ज़िला अधिकारी को गुमराह कर ग्राम पंचायत से मानक के विपरीत कार्य के बाद भी निकाली जा रही है रकम।
कौशाम्बी संदेश
धांधली के मामले में मंझनपुर ब्लॉक आगे,अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत सत्य साबित हो रही है।
कौशांबी मंझनपुर ब्लॉक के पारा हसनपुर ग्राम पंचायत मजरा बदलेपुर गांव में जमकर घोटाले बाजी की गई। कई हैंपम्प को रिबोर दिखाकर मोटी-मोटी रकम निकाली गई। मामले में ग्रामीणों को आवाज उठाने पर धमका दिया जाता है। कहीं भी शिकायत करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाता है ग्राम प्रधान। इस डर से ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा कई कार्यो को कागज पर दिखाकर सरकारी खजाने से रकम निकाल लिया है। वही करारी से पश्चिम शरीरा रोड लिंक मार्ग ग्राम प्रधान के घर को जाने वाली इंटरलॉकिंग की सड़क की दशा देख अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई के आदेश दे दिए जाएंगे। सीमेंट ईंट के निचे ना कोई मानक के हिसाब से गिट्टी बिछाई गई और ना ही सही ढंग से एजिंग बांधी गई दोयम ईंट का भी पूरा इस्तेमाल किया गया। इस में ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, वा जेई की भूमिका संदिग्ध है मामले में यदि जिला अधिकारी ने गहनता से जांच कराई तो गाज गिरना आता है।

