डीएम ने राजकीय पशु चिकित्सालय मूरतगंज का किया निरीक्षण
कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने राजकीय पशु चिकित्सालय मूरतगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी विभूति नारायण सिंह उपस्थित मिलें। उन्होंने बताया कि प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी गौ-आश्रय स्थल का भ्रमण करने गए हैं। उन्होंने पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने मोबाइल वेटेनरी यूनिट में उपस्थित पशु चिकित्सक डॉ राघवेन्द्र को निर्देशित किया कि जनसामान्य को सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है।

