कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
*कौशांबी* कड़ा ब्लॉक के धुमाइ गांव में एक सप्ताह से 3 मौतों के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया आज शुक्रवार को डा. विकास यादव,सुपर वाइजर नायब राम ,पूजा मिश्रा जितेंद्र कुमार ,सुनीता देवी एवम जिला से मलेरिया इंचार्ज रवी कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने 2 कैंप लगाकर 13 लोगों की मलेरिया आदि की जांच की 18 लोगों को सर्दी ,जुखाम,बुखार,उल्टी दस्त,क्लोरीन आदि का वितरण किया कड़ा इस्माइल पुर स्वास्थ्य अधीक्षक डा सऊद ने बताया कि अभी टैंकर से पानी भेजवाया जा रहा है तालाब किनारे स्थित हैंडपंप से पानी पीने को उन्होंने मना किया है।घुमाई गांव में युद्ध स्तर पर सेनेटाइज किया जा रहा है।

