अधिवक्ता संघ के जिला महामंत्री की पुत्री के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
*कौशाम्बी ।* जिला बार एसोसिएशन कौशांबी के महामंत्री अधिवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की पुत्री वैशाली त्रिपाठी उर्फ तन्नू का आकस्मिक निधन की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय पार्टी सदस्यों के साथ शुक्रवार को कड़ा के हनुमान घाट पहुंचे जहां अधिवक्ता संघ के जिला महामंत्री की पुत्री के अन्तिम संस्कार में शामिल होकर शोक व्यक्त करते हुए दुख प्रकट किया । इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कौशांबी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने अधिवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से मिलकर दिलासा दिया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ा है । इस मौके पर चायल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तलत अजीम , सतेंद्र प्रताप सिंह , दीपक पाण्डेय बाबूजी , अमित द्विवेदी , कौशलेश द्विवेदी, शशि त्रिपाठी, विक्की पांडेय, कैलाश केशरवानी ,बालेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U