कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
*कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 11 नेता नगर में पुलिस चौकी के पास राज्य वित्त से 14.50 लाख रुपए से नव निर्मित अधिशासी अधिकारी आवास रश्मि सिंह का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया है इस मौके पर चेयर मैन शांती कुशवाहा ने 407 पिकप में पानी टैंकर और एक सादा टैंकर नगर वासियों को समर्पित किया अधिशासी अधिकारी कार्यालय कर्मी के अनुसार पिकप पानी टैंकर राज्य वित्त से 17 लाख रुपए का मंगाए गए हैं वहीं सादा पानी टैंकर 6 लाख से क्रय किया गया है इस अवसर पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लेखा लिपिक साकेत चंद्र श्रीवास्तव,सभासद प्रतिनिधि सुरेश मौर्य,सभासद प्रतिनिधि सुरेश केसरवानी,सभासद मनोज त्रिपाठी,सभासद शत्रुघ्न कुमार सहित नगर पंचायत के सभी सभासद मौजूद रहे हैं।

