कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख
कौशाम्बी। महेवा घाट थाना क्षेत्र के गरौली गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी पुत्र लल्लू तिवारी अपनी बेटी का विवाह अलवारा गांव निवासी सत्यम द्विवेदी पुत्र श्री नारायण के यहां किया था रविवार के दिन विवाहिता ने अपने पिता के पास फोन करके पिता को बताया कि यहां ससुरालयों ने मुझे मारा पीटा और जान से मारने को कह रहे हैं सूचना पाकर विवाहिता का पिता और विवाहिता के दो भाई वहां पर पहुंचे और गाड़ी से जैसे ही उतरने लगे लड़का पक्ष के लोगों ने न कोई पूछ न कोई ताछ गाड़ी से उतरते ही मारपीट करना शुरू कर दिया दोनों लड़कों को इतना तेज मारपीट कर दिया की दोनों भाई लहूलुहान हो गए और जय नारायण को कुल्हाड़ी से आंख के पास मार दिया और लड़के पक्ष के लोगों ने अवैध तमंचे लेकर विवाहिता के भाई और पिता को खदेड़ दिया विवाहिता के भाई और पिता अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए विवाहिता के पिता ने महेवा घाट थाना में लिखित तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी को बंधक बनाकर रखा गया है जिससे मेरी बेटी कहीं ना आज सकती है ना जा सकती है और अब ना ही फोन से बात कर सकती है महेवा घाट पुलिस विवाहिता की पिता की लिखित तहरीर पाकर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
