
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह भी पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लोगों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं बताई। एसपी ने सभी लोगों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनी। तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने का आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
