पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पश्चिम शरीरा गांव निवासी सोनम देवी पुत्री स्वर्गीय शीतला प्रसाद सरोज का विवाह लवलेश पुत्र महिपाल सरोज ग्राम कल्याणपुर कचरौली थाना धाता जनपद फतेहपुर के साथ दिनांक 24 /5 /2015 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ़ पीड़िता की विधवा मां ने शादी में अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर व समस्त गृहस्थी के समान आदि देकर पुत्री को विदा किया । पीड़िता अपने पत्नी धर्म का पालन करते हुए अपने ससुराल में रहकर हक और जौजियत अदा करती रही शादी के कुछ दिन बाद पति लवलेश व ससुर महिपाल पुत्र महादेव व सास सुग्गी देवी व जेठ कमलेश व अखिलेश व जेठानी सुनीता देवी पत्नी कमलेश व मैकी देवी पत्नी अखिलेश निवासी गांव कल्याणपुर कचरौली थाना धाता व रेखा देवी ननद पत्नी रमपत व नंदोई रमपत पुत्र अज्ञात ग्राम अधावा थाना महेवाघाट ने पीड़िता के माता के द्वारा दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं रहे और अतिरिक्त दहेज के रूप में एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल और 100000 रूपए नगद की मांग करने लगे मांग पूरी न होने
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
