
कौशाम्बी- निर्बल विकास एवं उत्थान समिति द्वारा स्थित करारी कार्यालय में दिन सोमवार को संस्था के पूर्व सलाहकार रहे स्वर्गीय सैय्यद मोहम्मद मेहदी की याद में निशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्था द्वारा चयनित किए गए दिव्यांगों को ठंड से बचाव हेतु एवं बढ़ती शीत लहर को देखते हुए कम्बल वितरण करने का संस्था द्वारा निर्णय लिया गया कार्यक्रम की अगवाई करते हुए संस्था के सचिव सैय्यद आफताब मेहदी ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता हूं और सभी लोगों को दिव्यांगों की सेवा करना चाहिए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनय मौर्य रहे उन्होंने संस्था के इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की साथ ही साथ सज्जाद मेहदी बहुत ही कम उम्र से सामाजिक कार्य करते चले आ रहे हैं और इसी तरीके के कार्य सदैव करते रहें ईश्वर से मेरी यही कामना है कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता पंकज कुमार, अमीर उल्ला, मंगरु प्रसाद, मोहम्मद आरिफ, मोनिका देवी, फिरोज अहमद, रजनी देवी, अरविंद आदि लोग मौजूद रहे।
कौशाम्बी संदेश
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
