रामोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रामकथा प्रवचन अनवरत रामायण रामचरितमानस का पाठ सुन्दरकाण्ड भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।

प्रयागराज।रामोत्सव कार्यक्रम दिनांक 14 से 22 जनवरी के अन्तर्गत आध्यत्मिक स्थलों व मंदिरों में भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समस्त श्रीराम मंदिरो हनुमान मंदिरो वाल्मीकि मंदिरों में रामकथा रामायण पाठ भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के क्रम में आज दिनांक 16.01.2024 को सब्जी मंडी अल्लापुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में राम कथा रामायण पाठ भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकार नीलिमा सिंह व उनके मंडली द्वारा भगवान श्रीराम पर भव्य रामायण पाठ,भजन कीर्तन आदि कार्यक्रमों का भव्यता पूर्ण प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनमानस और भक्तजनों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर एच.एन.दुबे पूर्व विभागाध्यक्ष इ0 वि0 वि0 प्रयागराज के साथ-साथ गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संयोजन हरिश्चन्द दुबे प्राविधिक सहायक राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय द्वारा किया गया।इसी क्रम में संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चरण पादुका रथ यात्रा का स्वागत श्री शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग में किया गया। कलाकार बीना और उनके गु्रप द्वारा भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्यनाटिका सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।इस दौरान राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय संस्कृति विभाग की ओर से भगवान श्रीराम पर आधारित दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।यह जानकारी मो.मोहसिन नूरी क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी प्रयागराज ने दी है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें