मनुष्य खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है-संकर्षण शरण गुरु जी।
ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।
प्रयागराज।मेजा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बकचून्दा में संकर्षण शरण महराज (गुरु जी) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता का आगमन हुआ।बताते चले कि राजेश तिवारी जिला मंत्री एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन के निवास पर पहुंचकर जाना कुशलक्षेम वहीं तिवारी मंत्री ने बचपन से ही ईश्वर भक्त,सत्यनिष्ठ एवं सदविचार सहित गरीबो दुखियारों की सेवा करने में ही लीन रहते है।और यहाँ तक कि सभी हिन्दू देवी-देवताओं पर स्वतःही अपने आध्यात्म शक्ति से ऐसे-ऐसे श्लोकों का निर्माण किये हैं जो किसी भी वेदों-पुराणों में ऐसे शब्दों का मिलना बड़ा ही मुश्किल है।क्योकिं गुरु जी तिवारी मंत्री से सोशल मीडिया के माध्यम से काफी दिनों से जुड़े हुए हैं।सर्वप्रथम गुरु जी ने लक्ष्मीगणेश की पूजा अर्चना कर वहाँ उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रीय पत्रकारों को बताया कि मानव जीवन का वास्तविक स्वरूप आध्यात्म ही है जिससे मानव को मोक्ष प्राप्त होता है वैसे तो मनुष्य खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है।गुरु जी ने यह भी बताया कि इस संसार में ना ही कोई अपना है ना ही कोई पराया।गुरु जी हमेशा ही गरीबों-असहायों की सेवा एवं क्षेत्र के बेहतरी के लिये ही कार्य करते रहते हैं।इसी क्रम में गुरु जी ने यह भी कहा कि यदि हमारी पार्टी भाजपा हमें यहाँ के सीट से सांसद का उम्मीदवार बनाती है। और इस क्षेत्र की जनता ने अगर हमें यहाँ से आशीर्वाद दिया तो इस क्षेत्र के सभी पुरातन प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराते हुए सभी ग्राम पंचायतों में बिजली पानी सड़क,स्कूलों को सुसज्जित करते हुए क्षेत्र के प्रत्येक चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय स्ट्रीट लाइट इत्यादि की व्यवस्था कर इस क्षेत्र को स्वर्ग बनाऊँगा।इन सभी बातों को सुनकर जिला मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि गुरु जी ने हमारे मन की बात कह डाली।वहाँ पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने गुरु जी जिन्दाबाद के नारे लगाए।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामशिरोमणि तिवारी राधा रमण तिवारी राकेश तिवारी महामंत्री अनुज तिवारी बी०डी०सी०दिलीप तिवारी बृजेश तिवारी,रितिक पाण्डेय विमल मिश्रा,डॉ योगेश सिंह अनुपम पाण्डेय शशिकांत शुक्ला आयुष तिवारी,राजपूत सिंह यादव विभव नाथ द्विवेदी सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
