जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू ने किया मंदिर में श्रमदान, लगाया झाड़ू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंदिरों में शुरू हुआ साफ सफाई अभियान

 

जिला पंचायत सदस्य और जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कौशाम्बी मीनू योगेश साहू ने मंदिर में श्रमदान किया है। और साथियों के साथ झाडू लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14-22 जनवरी तक तीर्थ स्थलों व मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत के वार्ड न.3 के अन्तर्गत ग्राम उजीहनी खालसा में स्थित शिव मंदिर में श्रमदान जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू द्वारा किया गया है।उन्होंने कहा कि महोत्सव के दिन अपने अपने घरों के अलावे सभी मंदिरों में भी दीपोत्सव मनाना है।

जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 के पांच मंदिरों को मेरे द्वारा गोद लिया गया है। 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन इन सभी मंदिरों को भव्य रुप से दीपो से सजाया जाएगा और कीर्तन भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। यह क्षण देश के लोगो के लिए एतिहासिक होगा।

गौरतलब हो कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंदिरों में साफ सफाई अभियान शुरू हो गया।
इस दौरान मीनू योगेश साहू ने कहा की जैसा हम अपने घर को स्वच्छ रखते है वैसे ही सभी परिसर, सार्वजनिक स्थल, मंदिर और दफतरों को साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन भारत ही नहीं पूरी दुनिया में ऐतिहासिक दिन होगा। इन स्थलों की स्वच्छता हम सब एक जुट होकर करेंगे तो हमेशा स्वच्छता बनी रहगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। हमे अपने आसपास के वातावरण को प्लास्टिक मुक्त करना जरूरी है, इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें