[the_ad id="16"]

खनिज अधिकारी के नाम पर सक्रिय हुआ नटवरलाल लाखों की कर रहा वसूली

बिना नंबर की दौड़ रही खनन विभाग के नाम पर सफेद रंग की बोलेरो प्रशासन अनजान

कौशांबी अवैध बालू के परिवहन और खनन में लगे सैकड़ो ट्रक डंपर और बड़े वाहनों की जांच करने और अवैध परिवहन खनन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग के नाम पर इन दिनों नटवरलाल की सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पूरे जिले में घूम कर ओवरलोड वाहनों की जांच चेकिंग कर रही है और चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से पूरे दिन वसूली कर रही है बताया जाता है कि खनन विभाग के नाम पर एक सफेद रंग की बोलेरो जिले की सड़कों में दिन से लेकर रात तक दौड़ती देखी जाती है इसमें सवार लोगों की जांच कराई गई तो चौंकाने वाले खुलासे होंगे खनन विभाग के नाम पर बीते कई महीनों से सड़क पर दौड़ने वाली यह बोलेरो तेज गति से जिले के विभिन्न प्रमुख सड़कों पर भाग रही है जिससे सफेद रंग के बोलेरो के आगे के हिस्से का नंबर प्लेट नहीं देखा जा सका है लेकिन इस गाड़ी में पीछे परिवहन विभाग के नंबर प्लेट में वाहन का नंबर नहीं लिखा है लोगों ने बताया कि खनन विभाग के नाम पर गाड़ी में नटवरलाल घूम रहे हैं जो ओवरलोड वाहनों से लाखों रुपए रोज की वसूली कर रहे हैं नटवरलाल की गाड़ी पर दोहरे सवाल खड़े होने हैं एक तरफ बिना नंबर की गाड़ी सड़क पर दौड़ रही है जो परिवहन विभाग से लेकर पुलिस विभाग को नहीं दिखाई पड़ रही है आखिर बिना नंबर के दौड़ने वाले वाहनों पर कब कार्यवाही होगी इस गाड़ी को कब सीज किया जाएगा दूसरा सवाल खड़ा हो रहा है कि खनन विभाग के नाम पर खुले आम सफेद रंग की बोलेरो से नटवरलाल और उसके गुर्गों द्वारा वसूली हो रही है इस अवैध वसूली पर भी रोक नहीं लग रही है जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा हो रहा है और बिना नंबर की दौड़ने वाली सफेद रंग की बोलेरो किसके संरक्षण में दौड़ रही है यह बड़ी जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]